आंगनबाड़ी कर्मियों का धरना सभी परियोजना केंद्रों पर मंगलवार को भी जारी रहा। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार बाल विकास परियोजना कार्यालय सल्टौआ गोपालपुर में आंगनबाड़ी कर्मियों ने कोषाध्यक्ष कादंबरी पांडेय की अगुवाई में धरना जारी रखा। कादंबरी ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना चलता रहेगा। पोषाहार वितरण, हौसला पोषण योजना आदि कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर गीता देवी, लीलावती, मनीषा, कामिनी, नीलम, समुंद्रा, सत्यवती, सुनीता, कमलावती, संगीता, तारा देवी, गायत्री, हरिप्रसाद, वंदना, कबूतरा देवी, सरोज देवी, शिवकुमारी, सुनीता, उषा देवी, महादेवी, शिवकुमारी, राजमती, शीला, किरन, सुमन सिंह, शीला, विमला, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।
परशुरामपुर विकास खंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन जारी रहा। विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई आंगनबाड़ी कर्मियों ने परियोजना कार्यालय पर धरना दिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार अंधी और बहरी हो गई है। इस मौके पर ओमकांति, वीना सिंह, सरोज कुमारी, सुनीता पांडेय, सरोज शर्मा, माया देवी, गीता विश्वकर्मा, आशा सिंह, रीता देवी, नीता शर्मा, शिप्रा वर्मा, रजनी पांडेय आदि मौजूद रहीं।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मियों ने सीडीपीओ कार्यालय पर ताला बंदी कर प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन कर रही सुंदरी देवी ने बताया कि ज्यादातर लोग लखनऊ धरने में है। जितने भी लोग लखनऊ नहीं जा सके वह कार्यालय पर ताला बंदी कर धरना दे रहे हैं। इस मौके पर आरती देवी, अनारी, कुशलावती, कृष्ण कुमारी,सुभावती, गंगोत्री, इंद्रावती देवी, मीरा देवी, रुकसाना आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मियों ने तालाबंदी कर परियोजना कार्यालय पर धरना दिया। आंदोलन की अगुवाई रेखा वर्मा ने की। कहा कि सरकार की सारी महत्वपूर्ण योजनायें जिस तरह से ठप्प हो गई है। उससे सरकार की सांस फूलने लगी है। इस मौके पर अनीता वर्मा, केवला सिंह, अनुपमा, विमला, पुष्पावती, माधुरी यादव, गीता यादव, उर्मिला, मायावती वर्मा, शीला, मंजू सिंह, मालावती, मीरा, प्रमिला देबी, अद्यावती आदि मौजूद रहीं।
बभनान प्रतिनिधि के अनुसार मांगों को लेकर आंदोलन कर रही महिला आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन व भूख हड़ताल परियोजना कार्यालय गौर पर जारी रहा। इनकी मांगों को जायज बताते हुए भाजपा नेता रमाकांत पांडे ने समर्थन करते हुए कहा कि वह मांगों से केंद्रीय बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री को अवगत कराएंगे। इसके बाद भाजपा नेता ने भूख हड़ताल पर बैठी कर्मियों में फल वितरण कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। ब्लॉक अध्यक्ष आशा सिंह ने कहा कि अब क्षेत्रीय लोगों का जिस तरह से समर्थन मिलने लगा है। इससे स्पष्ट हो गया है कि सरकार को हमारी मांगे माननी ही पड़ेंगी। इस मौके पर मीना रानी, रीता सिंह, आकाला देवी, शारदा देवी, कुसुम श्रीवास्तव, माया देवी, शीला शुक्ला, उर्मिला सिंह, साधना मिश्रा, प्रेमा, मालती देवी, राधिका, निर्मला, गीता आदि मौजूद रही।