फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेनिंग से गायब हेड कांस्टेबल को एसपी ने किया निलंबित

Tue, 29 Apr 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। ट्रेनिंग से लापता हेड कांस्टेबल को एसपी ने निलंबित कर दिया। हेड कांस्टेबल विनय कुमार जायसवाल कप्तानगंज थाने में तैनात थे। 21 मार्च से दो महीने की ट्रेनिंग में पीटीएस सुल्तानपुर जाना था।
विज्ञापन

विनय कुमार जायसवाल 18 मार्च से ट्रेनिंग सेंटर से तीन दिन की छुट्टी लेकर लापता हो गए। 21 मार्च को उन्होंने ज्वाइन नहीं किया तो पीटीएस सुल्तानपुर से एसपी बस्ती को पत्र भेजकर अवगत कराया गया। एसपी ने कप्तानगंज के एसएचओ से मामले की जांच कराई तो मामला सही पाया गया। एसएचओ ने 16 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट एसपी को भेज दी। रिपोर्ट के आधार पर एसपी अभिनंदन ने हेड कांस्टेबल विनय कुमार जायसवाल को निलंबित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें