बस्ती। सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और मतदाता सूची पर नजर रखने का आह्वान किया। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में बूथवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन
महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों से संवाद करें और पीड़ितों की मदद करें। मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि बूथों पर मजबूती से ही चुनावी सफलता का रास्ता तय होगा।
इस दौरान सुनील कुमार चौहान समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए। राम बहाल यादव और लक्ष्मण चौरसिया को जिला सचिव बनाया गया, जबकि एजाज अहमद को मजदूर सभा का प्रदेश सचिव नामित किया गया। बैठक में पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, राजेंद्र चौधरी, कविंद्र चौधरी अतुल और दयाशंकर मिश्र मौजूद रहे।