बनकटी। हनुमान मंदिर ललियापार कुटी बाघापार में अक्षय द्वितीया के अवसर पर मंगलवार 10 नवंबर को विशाल दंगल और मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। दंगल में बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवान अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र त्रिपाठी, प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर अरविंद पाल और वरिष्ठ समाजसेवी मनमोहन तिवारी शामिल होंगे। आयोजन के संबंध में कुटी के महंत प्रहलाद दास ने जानकारी दी। संवाद