बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आवाहन पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास और काफिले पर हमले, पीडीए समाज के उत्पीड़न को रोकने की मांग की। बारिश के दौरान सपाई केन्द्र और राज्य सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे। सपाई शास्त्री चौक से डीएम कार्यालय तक पद यात्रा कर ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन पर किया गया हमला भारतीय लोकतंत्र और दलितों की अस्मिता पर हमला है। इससे उत्तर प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है।
पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक राजेंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिंडारी, मो. सलीम, राजेंद्र चौधरी, रन बहादुर यादव, चेयरमैन धीरसेन निषाद, चंद्र प्रकाश चौधरी, अरविंद सोनकर आदि ने एक स्वर से कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में गुलाब सोनकर, प्रशांत कुमार यादव, दिनेश तिवारी, राजेंद्र चौरसिया, इंद्रजीत यादव, मो. तनवीर, उदय प्रताप यादव, कक्कू शुक्ला, श्याम सुंदर यादव, तूफानी यादव आदि शामिल रहे।