फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समाज कल्याण मंत्री ने जांची सर्वोदय विद्यालय की व्यवस्था

Thu, 07 Aug 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बच्चों के साथ विद्यालय के मेस में भोजन करते समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण।
विज्ञापन
भानपुर। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने तहसील क्षेत्र के जोगिया में समाज कल्याण विभाग से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आश्रम पद्धति विद्यालय) का निरीक्षण किया। मंगलवार शाम पहुंचे मंत्री ने प्रशासनिक भवन, पुस्तकालय, छात्रावास, भोजनालय का हाल जाना। रात में बच्चों के साथ विद्यालय में ही ठहरे और सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री ने रात में विद्यालय के मेस भोजन किया और बुधवार सुबह का नाश्ता भी किया। मंत्री ने शौचालय तथा पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। खेल मैदान को और बेहतर बनाने के लिए कहा। विद्यालय परिसर में एक ब्लाॅक से दूसरे ब्लाॅक तक आने-जाने के रास्तों पर बारिश से पसरे कीचड़ को देख सड़कों को सीसीरोड बनाने और बची जगह में इंटरलाकिंग कराने के लिए धन का आगणन कराकर प्रस्ताव भेजने के लिए कार्यदायी संस्था यूपीसिडको के अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रधानाचार्य डाॅ. संजीव कुमार ने बताया कि उपनिदेशक समाज कल्याण सुरेश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी, शिक्षक विनोद चौधरी, अमर देव, अशोक गुप्ता, शिक्षा गुप्ता, राकेश मिश्रा, संजय सिंह, उमेश सिंह, सुलेखा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें