फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 14 शादियां और कराएगा समाज कल्याण विभाग

Fri, 12 Dec 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में पहले चरण में तय लक्ष्य को पूरा करने में विभाग असफल रहा। तय लक्ष्य के अनुसार कार्यक्रम में जोड़े शामिल नहीं हुए। इससे विभाग अब फिर से 14 शादियां करवाएगा। इसके लिए शासन को फाइल भेजकर अनुमोदन मांगा गया है।
विज्ञापन

विभाग को चालू वित्तीय साल में 575 गरीब बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य मिला था। छह से नौ दिसंबर तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में 561 जोड़ों की ही शादी हो पाई है। बताया गया कि समारोह के लिए ब्लॉकों और नगरों को समाज कल्याण विभाग की ओर से लक्ष्य दिया गया था। सभी पात्रों का चयन कर सूची उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन लक्ष्य के अनुसार जोड़ों को लाने में विभाग असफल रहा। लक्ष्य पूरा न होने पर विभाग अब फिर से शादियां करवाकर लक्ष्य को पूर्ण करेगा। इसके लिए विभाग ने शासन को 14 शादियां करवाने के लिए फाइल भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद आयोजन होगा।
माना जा रहा है कि खरमास के पहले यह शादियां करवाई जाएंगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि जो लक्ष्य तय था, उसके अनुसार जोड़े नहीं आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें