फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोमांचक मुकाबलों के साथ साॅकर लीग का आगाज

Sat, 25 Oct 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सॉकर लीग 2025 का हुआ भव्य उद्घाटन- संवाद
विज्ञापन
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सॉकर लीग 2025 का शुक्रवार को भव्य आगाज हो गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला रहे। पहले दिन चार मैच खेले गए।
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा और दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। पहला मैच बॉलर्स-11 और लिटिल फ्लावर हरिया के बीच खेला गया। बॉलर्स-11 ने 3-0 की शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा
दूसरा मैच अंबर-11 और दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बीच हुआ। अंबर 11 ने 3-0 से विजय प्राप्त की। तीसरे मैच में बस्ती बी और सिद्धार्थनगर की टीम आमने-सामने आईं। इस मुकाबले में बस्ती-बी ने 4-1 से विजय हासिल की। चौथा मैच बस्ती वॉरियर्स और बॉलर्स इलेवन के बीच खेला गया, जो बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने खेल भावना और प्रतियोगिता की अहमियत पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि लीग का उद्देश्य न केवल खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना है, बल्कि खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करना है।
आयोजक विवेक पांडेय, अध्यक्ष आलोक पांडेय, साथ ही आशीष श्रीवास्तव, ज्ञान उपाध्याय, शौर्य प्रताप सिंह, दिव्यांशु दुबे, आदित्य मिश्रा, बबलू तिवारी, अंकुर वर्मा, संदीप तिवारी, सोनू पांडेय, अशोक वर्मा, आनंद शुक्ला, उपेंद्र शुक्ला, अतुल भट्ट, पप्पू शुक्ला, राजेश चौधरी सहित वरिष्ठ चिकित्सक डीके गुप्ता भी मौजूद रहे।

सॉकर लीग 2025 का हुआ भव्य उद्घाटन- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें