फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओवरब्रिज के वीप होल में देसी मैना बनी आकर्षण का केंद्र

Sat, 25 Oct 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ओवरब्रिज के वीपहोल से झांकती मैना- संवाद
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। फोरलेन पर स्थित गोटवा ओवरब्रिज और मूड़घाट चौराहे के रिटेनिंग वाल में बने छोटे वीप होल में बड़ी संख्या में देसी मैना पक्षी अपना घोंसला बना लिए हैं।
विज्ञापन

यह स्थल बारिश, तेज धूप और वाहनों के शोर से सुरक्षित होने के कारण मैना के लिए आदर्श स्थान बन गया है। सुबह बड़ी संख्या में मैना पक्षी इकट्ठा होते हैं और सर्विस रोड पर चहचहाते हुए दिखाई देते हैं।
स्थानीय लोग मैना को नमकीन, चावल आदि खिलाते हैं और उनका वीडियो भी बनाते हैं। देवी प्रसाद मोदनवाल ने बताया कि प्रतिदिन पक्षी उनके दुकान के सामने आते हैं। शिव श्याम चौधरी ने कहा कि यह स्थान मैना के लिए सुरक्षित है। संवाद

ओवरब्रिज के वीपहोल से झांकती मैना- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें