फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एचटी लाइन हटाने की रफ्तार धीमी, 204 स्कूलों में खतरा बरकरार

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय टेंगरिया राजा के परिसर से ​हुटाई गई एचटी लाइन संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों के भवन और परिसर से गुजरी हाईटेंशन (एचटी) लाइन हटाने की रफ्तार अभी धीमी है। जिले में अब तक सिर्फ 39 विद्यालयों से लाइन हटाई जा सकी है। ऐसे में 204 विद्यालयों में अभी भी एचटी लाइन का खतरा बरकरार है। इन विद्यालयों में अब भी बच्चे भय के साये में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले में 2071 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 243 विद्यालयों के भवन या परिसर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। इस कारण इन विद्यालयों में बच्चों के साथ शिक्षक और अभिभावक भी भयभीत रहते थे। बारिश के दौरान खतरा और बढ़ जाता था। शासन ने ऐसे विद्यालयों को चिह्नित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र भेजकर ऐसे विद्यालयों की सूची मांगी। करीब साल भर पहले शासन से बिजली निगम को एचटी लाइन की शिफ्टिंग के लिए 1.25 एक करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ।
हालांकि, बजट आवंटन के एक साल बीतने के बाद भी लाइन शिफ्टिंग कार्य में अपेक्षाकृत तेजी नहीं आ पा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसका सत्यापन कराया तो सिर्फ 39 विद्यालयों के ऊपर से ही लाइन शिफ्ट होने की जानकारी मिली है। हमारी टीम ने भी कुछ विद्यालयों की पड़ताल की तो स्थिति चिंताजनक मिली।
विज्ञापन

कप्तानगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बनहरा के परिसर से होकर एचटी लाइन गुजरी है। यहां अभी तक लाइन नहीं हटाई गई है। इसी तरह परशुरामपुर के प्राथमिक विद्यालय तल्हवापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय जटौलिया, प्राथमिक विद्यालय सेहरिया द्वितीय और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़री बाबू सहित अन्य विद्यालयों में भी एचटी लाइन के नीचे ही नौनिहाल पढ़ाई कर रहे हैं।
हालांकि, परशुरामपुर के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रजवापुर, कुदरहा के प्राथमिक विद्यालय बगही और टेंगरिया राजा सहित अन्य विद्यालयों से एचटी लाइन शिफ्ट की जा चुकी है।

इन ब्लॉकों में हटी एचटी लाइन
परशुरामपुर के आठ, कुदरहा के चार, सल्टौआ के छह, विक्रमजोत के छह, बस्ती सदर के चार, बहादुरपुर के चार, बनकटी के पांच, दुबौलिया के दो विद्यालयों से एचटी लाइन शिफ्ट की गई है।

इतने विद्यालयों में नहीं शिफ्ट हुई एचटी लाइन
परशुरामपुर के 20, गौर के 15, कुदरहा के पांच, कप्तानगंज के नौ, सल्टौआ के 10, विक्रमजोत के 28, बस्ती सदर के 13, बहादुरपुर के 14, हर्रैया के 13, बनकटी के 23, रामनगर के 16, रुधौली के 13, साऊंघाट के 15, दुबौलिया के 10 विद्यालयों से एचटी लाइन नहीं शिफ्ट हो सकी है।
वर्जन....
जिन विद्यालयों के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी थी, उन्हें चिह्नित कर बिजली निगम को सूची दी गई थी। शासन से बिजली निगम को बजट आवंटित हो गया है। उन्हीं के स्तर से कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें