फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में 12 रबीउल अव्वल पर निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत

विज्ञापन
शहर में निकाला गया बारावफात का जुलूस स्रोत आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को अकीदतमंदों ने जुलूसे मोहम्मदी निकाला। जुलूस में अल्लाह-ओ-अकबर और या रसूलल्लाह की सदाएं गूंजती रहीं। शहर से लेकर गांव तक आयोजन हुए। इस दौरान हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

मुख्य आयोजन बस्ती शहर में हुआ। यौमुन्नबी कमेटी पक्का बाजार की ओर से सुबह जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। भोर से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से छोटे जुलूस ईदगाह गांधी नगर पहुंचने लगे थे। यहां से मुख्य जुलूस शुरू हुआ। जुलूस के मार्ग पर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। यहां जुलूस के पहुंचने पर नातिया कलाम पढ़े गए। नातिया कलाम और धार्मिक नारों के बीच जुलूस आगे बढ़ता रहा। अकीदतमंदों के लिए जगह-जगह सबील की व्यवस्था की गई थी, जहां चाय, पानी और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।
हुसैनी मिशन की ओर से स्टेट बैंक के पास सबील लगाकर अकीदतमंदों की सेवा की गई। जुलूस गांधी नगर, रोडवेज तिराहा होते हुए दक्षिण दरवाजा पहुंचा। यहां अंजुमन के सेक्रेटरी मुस्तफा हुसैन के नेतृत्व में जुलूस का स्वागत किया गया। इसके बाद दक्षिण दरवाजा से जुलूस की व्यवस्था अंजुमन ने संभाल ली। जुलूस मंगलबाजार और करुआ बाबा होते हुए रेलवे क्रॉसिंग पार कर आगे बढ़ा और सलातो-सलाम के साथ समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जुलूस में इमरान खान, जफर, अशरफ सईद, इश्तियाक, मो. तारिक, शाहनवाज, मो. अकरम, अदनान, अरशद महमूद, डॉ. तैयब, शमसुल होदा, अब्दुल अजीज, हनीफ, मो. उबैद, जुनेद अहमद, मो. कमरुद्दीन और मास्टर अलाउद्दीन सहित अन्य शामिल रहे।

बारावफात जुलूस में सिविल डिफेंस की टीम ने किया सहयोग
बस्ती। बारावफात जुलूस के दौरान नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) की टीम ने भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग किया। टीम के सदस्यों ने जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती के डिप्टी चीफ वार्डेन डॉ. वीके वर्मा, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. कुलदीप सिंह, अनूप सिंह, दीपक प्रजापति, रोहित लाल यादव, पूजा पांडेय, उमेश कुमार, प्रताप शंकर पांडेय, गुलाम मुस्तफा, राजीव शरण, देव नारायण पाठक, जी. रहमान, आशीष श्रीवास्तव और काजी फरजान ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें