फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बदला मौसम तो अचानक बढ़ गए त्वचा रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बरसात के मौसम में बढ़ी नमी और उमस का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में पिछले एक महीने के दौरान फंगल इंफेक्शन, खुजली, एक्जिमा, एलर्जी, घमौरियां और बैक्टीरियल त्वचा संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है। पहले जहां त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 120 मरीज पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 200 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि मौसम में नमी से फंगल संक्रमण तेजी से फैलता है। समय पर इलाज न मिलने या लापरवाही बरतने पर यह लंबे समय तक परेशान कर सकता है। विभाग में सबसे अधिक मरीज दाद और अन्य फंगल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें