टिनिच। साधन सहकारी गन्ना विकास समिति टिनिच में गन्ना सर्वेक्षण सट्टा आपत्ति निस्तारण मेले का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन सचिव लाल बहादुर ने किया। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य किसानों के गन्ने का पूरा रकबा सर्वे होने, कोटे में त्रुटि, सर्वे में छूट आदि का समाधान किया जा सके।
20 सितंबर तक चलने वाले मेले के पहले दिन छह मामले आए। इसमें सर्वे से संबंधित मामले ज्यादा थे। गन्ना पर्यवेक्षक को बताया गया कि मौके पर जाकर छूटे हुए प्लाट की जानकारी लेकर उसे दर्ज करें। गन्ना पर्यवेक्षक संदीप गुप्ता, जसवंत सिंह, रुधौली मिल से चंद्र पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद