फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नीशियन को बंधक बना लूटी छह बैट्री, पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
टेक्नीशियन को बंधक बना लूटी छह बैट्री, पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। रामजानकी मार्ग पर दुबौलिया थाना क्षेत्र के देईडीहा खुर्द गांव में लगे मोबाइल टॉवर पर बुधवार रात बदमाशों ने टेक्नीशियन को बंधक बनाकर छह बैट्री उठा ले गए। इस मामले में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
सूचना पाकर सीओ कलवारी शक्ति सिंह और एचएसओ अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस टेक्नीशियन हरीश के बताए हुलिए तथा घटनाक्रम के आधार पर बदमाशों को ट्रेस करने के प्रयास में जुटी है। अंबेडकरनगर के अहिरौली थानांतर्गत सुल्तानपुर निवासी हरीश श्रीवास्तव दुबौलिया थाना क्षेत्र के देईडीहा खुर्द प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित मोबाइल टॉवर में टेक्नीशियन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे तीन बदमाश पहुंचे और जबरन पकड़ कर हाथ-पैर बांधकर उनको कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद टॉवर की छह बैट्रियों को साथ में लाए वाहन पर लादकर भाग निकले। वारदात के बाद ताला लगे कमरे में चारपाई से बंधे कर्मचारी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को जुटाया। ग्रामीणों ने कमरे का ताला तोड़कर उसे निकाला। संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन कोहरा होने की वजह से बदमाश भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें