फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समारोह पूर्वक मनेगी महाराजा सुहेल देव की जयंती’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘समारोह पूर्वक मनेगी महाराजा सुहेल देव की जयंती’
विज्ञापन

बस्ती। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि 16 फरवरी को महाराजा सुहेल देव की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। बहराइच में उनके नाम से एक समारोह होगा, जिसमें उनका स्मारक बनाकर अनावरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल भागीदारी कर स्मारक का अनावरण करेंगे। मंत्री राजभर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजभर समाज में भ्रम पैदा कर रहे हैं, मगर इस समाज को पता है कि भाजपा ही उनकी सच्ची हितैषी है। कहा कि राजभर समाज के सिरमौर महाराजा सुहेलदेव जयंती पर चितौरा में महाराजा से हुए संग्राम स्थल पर स्मारक और संग्रहालय का भी शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की मंशा है कि देश भर में जहां भी महाराजा सुहेल देव की प्रतिमा है, वहां महाराजा के सम्मान में पुलिस बैंड बजाएगी। कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में महाराजा सुहेल देव के लिए कोई कार्य नहीं किया। इस सरकार की मंशा है कि उनके सम्मान में बड़ा आयोजन हो, जिससे उनकी वीरता की याद लोगों के जेहन में एक बार फिर से जिंदा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें