फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोबाइल और नकदी चोरी करने के छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। नगर पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को फुटहिया चौराहे पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों के मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर ली गई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस और एसओजी टीम ने संसारपुर शहीद स्मारक के आगे घेराबंदी कर दो बाइकों पर सवार छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान गोंडा के थाना छपिया निवासी पासनाथ जायसवाल, पुरानी दिल्ली के भजनपुरा व उस्मानपुर निवासी संतोष वाजपेयीऔर सुनील कुमार व अंबेडकरनगर के थाना जलालपुर के शाहपुर फिरोजपुर निवासी राकेश कुमार, समर और सत्यम कुमार के रूप में हुई है। पासनाथ जायसवाल के विरुद्ध गाजियाबाद के कोतवाली थाने में, संतोष वाजपेयी के खिलाफ गाजियाबाद जीआरपी में, सुनील कुमार के विरुद्ध मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में चोरी का मामला दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें