बभनान। बभनान में रेलवे लाइन के किनारे सूने पड़े मकान के पास एक युवक और युवती को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस बुला ली। मौके पर आई पुलिस दोनों को चौकी पर ले गई। बाद में उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया।
गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के पटेल नगर वार्ड में बढौलीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को दोपहर एक युवक-युवती रेलवे ट्रैक के किनारे दिखाई दिए। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका में डायल 112 को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस के पूछताछ करने पर पता चला कि वह दोनों प्रेमी युगल हैं और एक-दूसरे से मिलने आए थे। बाद में पुलिस ने उनके बताए पते पर उनके परिजनों से संपर्क साधकर चौकी पर बुलाया और सुपुर्द कर दिया। चौकी प्रभारी बभनान अजयनाथ कनौजिया ने बताया कि पहले भी एक बार दोनों पुलिस की पकड़ में आए थे। संवाद