फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 10 रुपये के वाटरप्रूफ लिफाफे में बहनें भेज सकेंगी राखी

विज्ञापन
पुरानी बस्ती करुआ बाबा क्षेत्र में रक्षाबंधन की खरीदारी करते लोग संवाद
विज्ञापन
बस्ती। रक्षाबंधन पर बहनों की राखी भाइयों तक सुरक्षित और समय से पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष पहल की है। विभाग ने राखी बाय स्पीड पोस्ट लिफाफा जारी किया है। यह लिफाफा जिले के सभी डाकघरों और शाखा डाकघरों में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, बाजार में भीड़ से चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रधान डाक घर के पोस्ट मास्टर रमेश चंद्र ने बताया कि विशेष राखी लिफाफा रंगीन और वाटरप्रूफ है। इसे राखियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। डाक विभाग ने हैंडलिंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि राखियां सुरक्षित स्थिति में गंतव्य तक पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि इस विशेष लिफाफे की कीमत 10 रुपये प्रति लिफाफा निर्धारित की गई है। इसमें केवल लिफाफे का शुल्क शामिल है, जबकि डाक शुल्क अलग से देना होगा।
उपभोक्ता इस लिफाफे में राखी रखकर स्पीड पोस्ट या साधारण डाक के माध्यम से देश के किसी भी हिस्से में भेज सकते हैं। डाक विभाग ने राखी बाय स्पीड पोस्ट सेवा को प्राथमिकता देते हुए राखियों के जल्द वितरण की व्यवस्था की है। विभाग का उद्देश्य है कि त्योहार के अवसर पर बहनों का स्नेह और शुभकामनाएं समय पर भाइयों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें