बस्ती। एसआईआर प्रक्रिया पूरा होने में अभी विलंब है। पहले चरण में एसआईआर प्रक्रिया के पहले चरण में कुल 19 लाख 430 मतदाताओं में से एएसडीडी श्रेणी में पाए गए दो लाख 98 हजार 287 मतदाताओं को हटा दिया गया है।
कुल 16 लाख 2143 मतदाता ही डिजिटिलाइज्ड किए गए हैं। इसमें भी नो- मैपिंग श्रेणी में एक लाख 13 हजार 353 मतदाता रखे गए हैं। दोबारा नो- मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं की मुहिम धीमी पड़ गई है।
प्रशासन की ओर से नो- मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है। एक सप्ताह के भीतर इनसे मतदाता होने का साक्ष्य मांगा गया था। लेकिन अभी तक शतप्रतिशत मतदाताओं ने साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किया है। एक पखवाड़े की अवधि बीत चुकी हैं अभी तक पचास प्रतिशत मतदाताओं ने ही साक्ष्य प्रस्तुत किया है। जिनका साक्ष्य सहित निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर दोबारा आवेदन किया गया है। 50 प्रतिशत मतदाताओं को साक्ष्य प्रस्तुत करने में अभी भी कठिनाई है।