वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के सल्टोआ गोपालपुर में पंचशील सेवा समिति जिलाध्यक्ष पवन कुमार गौतम के नेतृत्व में मनाया गया प्रधान अवधेश मिश्रा ने कहा कि संत रविदास समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे ले जाने का कार्य किया है।
इसी प्रकार क्षेत्र के रघुनाथपुर, डमरूआ जंगल, जिनवा , कोयलसा,लक्ष्मणपुर, बासापार, आमा, खरहरा, कंथूई, बढ़या,पंचमोहनी,सहित विभिन्न स्थानों पर रविवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भक्तों ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही, जो गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ निकाली गई। इस जुलूस में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, शोभायात्रा में मुख्य रूप से रमेश चौहान अपने सहयोगी रामपाल गौतम, वीरेंद्र गौतम के साथ सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि संत रविदास के सामाजिक समरसता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से उत्सव संपन्न हुआ।