फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 386 किग्रा मिलावटी पनीर, 178 लीटर दूध कराया नष्ट

Thu, 20 Nov 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सहायक आयुक्त (खाद्य)-2, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ इटवा तहसील के नागचौरी में स्थित अवैध पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा।
विज्ञापन

छापेमारी में मिले 386 किग्रा मिलावटी पनीर, 178 लीटर मिलावटी दूध और 208 लीटर लिक्विड सोयाबीन नष्ट कराया गया। साथ ही 223 किग्रा स्किम्ड मिल्क पाउडर, 238 लीटर रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल सीज किया।
छापेमारी के दौरान टीम ने दो पनीर का नमूना, एक दूध का नमूना, एक सोया मिल्क का नमूना, एक सफॉलाइट का नमूना, एक रानीपाल का नमूना, एक स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना, एक रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल का नमूना समेत कुल 10 नमूने एकत्र किए। जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम के अनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टीम में वीके पांडेय, सहायक आयुक्त (खाद्य), बस्ती मंडल, आरएल यादव, सहायक आयुक्त (खाद्य)-2, नरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रेश प्रसाद, जय प्रकाश, हीरा लाल, रंजन कुमार श्रीवास्तव एवं नीरज कुमार चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें