फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शटर तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। शटर तोड़कर किराने की दुकान में चोरी करने के आरोपित को सीसीटीवी कैमरा व चोरी के माल के साथ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरी 28 जुलाई की रात कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक रोड रौता चौराहे पर हुई थी।
विज्ञापन

पकड़े गए चोर की पहचान अंशु श्रीवास्तव निवासी ग्राम पड़ियापार खास थाना वाल्टरगंज, वर्तमान पता ब्लॉक रोड़ रौता चौराहा के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पकड़े गए चोर से कैमरा, एलसीडी के अलावा साढ़े 62 लीटर सरसों का तेल बरामद किया गया। 10 पैकेट काजू , 200 पैकेट विभिन्न कंपनियों की सिगरेट, पांच हजार सिक्के बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुनील कुमार यादव, कांस्टेबल त्रिदेव तिवारी, आदित्य कुमार यादव, रणविजय, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें