फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जीवन जीना सिखाती है श्रीमद्भागवत कथा

Tue, 09 May 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रुधौली क्षेत्र के करमा कला गांव में श्रीमद् भागवत कथा कहते देवस्य मिश्र।
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली क्षेत्र के करमा कला गांव में चल रही श्रीमद्भागवत में कथा व्यास देवस्य मिश्र ने कहा कि धर्म मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाता है। कथा सुनने से पुण्य की प्राप्ति होती है। जीवन परमात्मा ने दिया है, इसे सही ढंग से जीने की कथा सत्संग से ही आती है। जीवन जीने की कला हमें सत्संग से प्राप्त होती है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाने हुए कहा कि भगवान हमेशा भक्तों का ध्यान रखते हैं। कंस के प्रकोप से पृथ्वी को मुक्त करने के लिए स्वयं भगवान को धरती पर आना पड़ा। कहा कि कलयुग में मनुष्य माया के चक्कर में फंसकर अनैतिक कार्यों को भी करने से नहीं चूक रहा है। उसे इसका परिणाम भी भुगतना पड़ रहा है फिर भी वह सीख नहीं ले रहा है। मौके पर मुख्य यजमान कंचन सिंह, रुद्धेश्वरी सिंह, देवराज सिंह, रेनु सिंह, पूनम सिंह, रिद्धिमा सिंह, सख्या सिंह, हर्षित सिंह, सम्राट सिंह, भगवानदास शर्मा, ज्ञानसागर तिवारी, निखिल त्रिपाठी, वेद प्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें