पटवरिया मे बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालय को बंद कराते बीईओ नीरज कुमार सिंह।
भानपुर। रामनगर क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित हो रहे दो और विद्यालयों को सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बंद करा दिया। बंद कराए गए विद्यालयों में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल पटवरिया और अकालपति पब्लिक स्कूल चैसार के नाम शामिल हैं।
बीईओ ने बताया कि रामनगर ब्लाॅक में बिना मान्यता संचालित हो रहे 20 विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। अब तक की कार्रवाई में 11 विद्यालयों को बंद करा दिया गया है। वहीं कार्रवाई के डर से 6 विद्यालयों ने मान्यता प्राप्त कर ली ही। जबकि शेष तीन विद्यालयों मदरसा अरबिया रिजबिया गौसिया बडोखर, मदरसा अरबिया अलीमुल कुरान पिपरा, संत तुलसीदास शिव मंदिर शिवाघाट आल्हेकुईयां को नोटिस जारी किया जा चुका है। कहा कि नोटिस का अनुपालन न करने व बंद कराए गए विद्यालय को फिर से बिना मान्यता के संचालित पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।