फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्राओं ने वेस्ट मटीरियल के उपयोग की सीखीं बारीकियां

विज्ञापन
फैशन डिजाइन कोर्स के तीन दिवसीय कार्यशाला में छात्राओं को प्रमाण पत्र देते मुख्य अति​थि- विज्ञ​
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी गौर/ बभनान। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान में चल रहे तीन दिवसीय फैशन डिजाइनिंग डिप्लोमा कोर्स कार्यशाला का समापन बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हो गया। अंतिम दिन छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल के उपयोग और उसके प्रबंधन के बारे में जानकारी हासिल कर प्रदर्शनी लगाई और सबको आकर्षित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पीआईसी कार्यक्रम संयोजन व समिति संयोजक डॉ. अमित त्रिपाठी ने डिप्लोमा कोर्स कार्यशाला में प्रतिभाग कर रही छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तीन दिवसीय कार्यशाला में छात्राओं को रोजगार की दृष्टि से बहुत कुछ सीखने और जानने का अवसर मिला है। कार्यशाला निर्देशिका व क्राफ्ट डिजेनर रजनी वर्मा ने अंतिम दिन छात्राओं को वेस्ट मटेरियल के पुनरुपयोग करने की कला सिखाई। बताया कि मटेरियल से बहुत कुछ बनाया जा सकता है। इसके बाद छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार कई कलाकृतियां की प्रदर्शनी लगाई। जिसे अतिथियों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने किया। डिप्लोमा संयोजक डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन करते हुए डिप्लोमा पाठ्यक्रम के संयोजक विक्रम पांडे ने बताया कि कार्यशाला में कुल 54 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें