फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली मामला : प्रधान ने कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों के साथ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। सदर ब्लॉक के परसा जागीर गांव में कोटेदार की घटतौली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों के समर्थन में अब ग्राम प्रधान मूरत प्रजापति आ गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कोटेदार कई सालों से सरकारी अनाज में घटतौली कर मालामाल हो रहे हैं।इसकी शिकायत कई बार आपूर्ति विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। जांच के नाम पर लीपापोती किया जाता था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राम मूरत प्रजापति ने बताया कि घटतौली की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। कोटेदार को कई बार सुधार लाने को कहा गया। उसके बाद भी कोटेदार मनमानी पर तुले रहे। यदि कोटेदार पर कार्रवाई नही हुई तो गांव के लोगों के साथ धरने पर बैठेंगे। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोटेदार का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है।
प्रधान राम मूरत प्रजापति, अजय सिंह, सूरज पांडेय, सुहान अली, शिव लक्ष्यन पांडेय सहित कई ग्रामीणों ने डीएसओ से मिलकर कोटेदार की शिकायत की है। डीएसओ ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें