फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती संग दुष्कर्म के आरोपी मुरादपुर गांव निवासी रोहित कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। कलवारी के थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को सुबह करीब 10:40 बजे मुस्तहकम के पास से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने 13 फरवरी को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रोहित ने एक-दो मुलाकात के बाद उससे दोस्ती बढ़ा ली। फिर नौकरी का झांसा दिया। फोन पर भी बात होने लगी और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। झांसे में लेकर उसने शारीरिक संबंध भी बनाए। शादी का दबाव डालने पर मुकर गया और जानमाल की धमकी देने लगा। पुलिस आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें