फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बकरीद को लेकर बढ़ी खरीदारी, दिन के बजाय देर रात तक बाजार में चहल-पहल

विज्ञापन
गांधीनगर क्षेत्र में बकरीद को लेकर कपड़े की खरीदारी करती महिलाएं संवाद
विज्ञापन
बस्ती। ईद उल अजहा यानी की बकरीद नजदीक आते ही बाजारों में रौनक लौट आई है। त्योहार की तैयारियों को लेकर बाजारों में शाम करीब पांच बजे के बाद ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानों पर ग्राहकों की आवक देख दुकानदार भी प्रसन्न हैं। त्योहार को लेकर कुर्ता, पायजामा और इत्र की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

गांधीनगर, मंगल बाजार, पांडेय बाजार, दक्षिण दरवाजा, नई बाजार, रेलवे स्टेशन समेत अन्य चौक-चौराहों पर सभी कपड़े की प्रतिष्ठान और माल में बकरीद की खरीदरी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गर्मी के चलते लोग खरीदारी करने के लिए दिन में कम निकल रहे हैं, लेकिन शाम चार बजे के बाद जैसे ही धूप कम हो रही है वैसे ही बाजार में चहल-पहल बढ़ जा रही है। लोग रात नौ बजे तक खरीदारी कर रहे हैं। खरमास में दुकानों पर ग्राहक देख दुकानदारों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
गांधीनगर के कपड़ा व्यापारी अहमद ने बताया कि बकरीद की खरीदारी के लिए ग्राहक आने लगे हैं। त्योहार की नमाज के लिए पारंपरिक पहनावे की जबरदस्त मांग है। रेडीमेड और सिलवाए जाने वाले कुर्ता-पजामा (खासकर सूती और मलमल के कपड़ों में) की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। वहीं गांधीनगर बड़ी मस्जिद के पास इत्र व्यापारी सलीम ने बताया कि धार्मिक परंपरा और त्योहार के उत्साह के कारण गैर-अल्कोहल वाले इत्र की मांग बढ़ गई है। वहीं, शाम को गांधीनगर, टाउन क्लब के पास बकरे भी बिकते नजर आए। सेवई और ड्राई फ्रूड्स की भी मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें