बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को ओपेन आयु वर्ग में एक मैच खेला गया। रुद्र क्रिकेट एकेडमी बस्ती और खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती के बीच हुए मैच में रूद्र क्रिकेट टीम को खैर क्रिकेट अकादमी ने दो विकेट से शिकस्त दी।
निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर रूद्र क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रूद्र क्रिकेट एकेडमी ने 26.1 ओवर में 211 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से रामगोपाल यादव ने 59 रन बनाए। आकर्ष यादव ने 32, सक्षम ने 20 और विश्वजीत ने 19 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से अभय प्रताप और अनजानेय ने तीन-तीन विकेट झटके। विकास ने दो, सौरभ पाल और अब्दुल कासिम ने एक-एक विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी की टीम 25.01 ओवर में मुकाबला को दो विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से विकास चौधरी ने 76, अरविंद ने 36 और प्रशांत गुप्ता ने 26 रनों की पारी खेली। रुद्र क्रिकेट टीम की तरफ से अजय ने चार विकेट लिए। रुद्र प्रताप, रामगोपाल, अनुष्का और आर्यन सिंह ने एक-एक विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन करने वाले विकास चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।