फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घटतौली के आरोप में दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। घटतौली की हुई शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर ने परसाजागीर गांव के कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया है। एसडीएम शत्रुघन पाठक ने बताया कि घटतौली पकड़ा गया था। जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने पर कोटे की दुकान को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


19 फरवरी की सुबह सरकारी राशन की दुकान पर राशन का वितरण हो रहा था। आरोप था कि ग्रामीणों को प्रति राशनकार्ड पर दो से तीन किलो राशन कम दिया जा रहा था। ग्रामीणों ने वीडियो के साथ लिखित शिकायत की थी। प्रधान राम मूरत प्रजापति, अजय सिंह, सूरज पांडेय, सुहान अली, शिव लक्ष्यन पांडेय ने मामले की शिकायत डीएसओ से भी की थी। डीएसओ ने मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार पांडेय को सौंपी। पूर्ति निरीक्षक ने जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपा। उसी के आधार पर एसडीएम ने कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें