फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाचले-गाते निकले शिव के बराती

Sat, 09 Mar 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम कंपनी बाग से निकली शिव की बरात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महाशिवरात्रि पर्व का उल्लास शुक्रवार को कंपनी बाग से लेकर आर्य समाज मंदिर तक दिखा। देर शाम निकली शिव की बरात में जहां भगवान भोलेनाथ की लकदम झांकी पर लोग जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रहे थे, वहीं बराती भी खूब नाचे। भक्ति गीतों पर झूमते नाचते गाते श्रद्धालु बरातियों की वेशभूषा में सिर पर पगड़ी बांधे नजर आए।
पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार देर शाम ढोल नगाड़ों व डीजे के धुन पर बराती सड़क पर उतरे। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे व युवा भगवान शिव की बरात में नाच रहे थे। बीच-बीच में श्रीराम व शिवशंकर के जयकारे भी लग रहे थे। बरात कंपनी बाग से निकलकर गांधी नगर में स्थित आर्य समाज मंदिर तक गई। इसके बाद वापसी में श्रीहनुमान मंदिर पर बरातियों का स्वागत स्थानीय लोगों ने किया। यहां भोजन प्रसाद का वितरण हुआ। बरात में पटाखों और जगमग लाइटों को सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गांधी नगर रामजानकी मंदिर के गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि हर साल यह बरात निकाली जाती है। बरातियों का स्वागत गांधी नगर के हनुमान मंदिर पर भक्त करते हैं। इसके बाद रात में शिव विवाह भी कराया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें