बस्ती। यूपीएससी की संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2026 में ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल करने वाली शहर के रौतापार निवासी शिवांगी श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। संतोष कुमार श्रीवास्तव और राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
शिवांगी श्रीवास्तव पुत्री अजय श्रीवास्तव रौतापार स्थित विद्यालय में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कीं। उच्च शिक्षा में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अब यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में देश में पहली रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझ लें और उसी के अनुसार पढ़ाई करें। इंटरमीडिएट तक मोबाइल से दूरी बनाए रखना भी पढ़ाई में मददगार हो सकता है। पहली कोशिश में सफलता नहीं मिलने पर निराश होने के बजाय दोबारा तैयारी करनी चाहिए। शालिनी श्रीवास्तव, शोभा पांडेय, संगीता श्रीवास्तव, सुमन त्रिपाठी, शिक्षक दुर्गेश कुमार, रमेश श्रीवास्तव और सुहैल अहमद ने बधाई दी। संवाद