पुष्पवर्षा के बीच निकली शिव बरात
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। शहर में कृपाल मंदिर ट्रस्ट की ओर से सोमवार को देर शाम शिव बारात निकाली गई। जिसमें बाराती बन लोग खुद को धन्य महसूस कर रहे थे। फूलों के वर्षां के बीच निकले भोलेदानी को रिझाने के लिए लोग डीजे के धुनों पर थिरकते रहे।
रथ पर सवार भगवान आशुतोष का दर्शन पाने के लिए हर कोई आतुर दिख रहा था। बारात में झंडाधारी घुड़़सवार सबसे आगे चल रहे थे। रथ में बंधे घोड़े हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। कंपनी बाग शिव मंदिर से निकली बारात, गांधी नगर होते हुए हनुमानगढ़ी पहुंची। जहां लोगों ने एक साथ गगनभेदी हर हर महादेव का जयघोष किया। ट्रस्ट की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया।
काफी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा नेता पुष्कर मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी, संतोष शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, प्रमोद चौरसिया, शिवजी गुप्ता, ध्रुव कुमार गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, हर्ष कसौधन, रिंकू, राज कुमार, बृजकिशोर कसौधन आदि मौजूद रहे।