फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरमा नदी में नाव पलटी, बालिका की मौत

Tue, 05 Mar 2019 12:59 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
मनोरमा नदी में नाव पलटी, बालिका की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कप्तानगंज/दुबौलिया (बस्ती)। झूंगीनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने और मेला देखने के लिए निकले श्रद्धालुओं की नाव (डोंगी) अनियंत्रित होकर मनोरमा नदी में पलट गई। चीख पुकार पर गांव के युवकों ने नदी में कूदकर छह लोगों को तो बचा लिया लेकिन 11 वर्षीय बालिका डूब गई। तलाश के बाद बेहोशी की हालत में मिली। जिसे सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 दुबौलिया थाना क्षेत्र के बेमहरी निवासी हरीश सिंह अपनी दो बेटियों पांच वर्षीय परी और 11 वर्षीय निशी सिंह के साथ महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए  झूंगीनाथ मंदिर जा रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित झूंगीनाथ मंदिर जाने के लिए मनोरमा नदी में नाव (डोंगी) लगी थी। डोंगी पर नाविक मिलन समेत आठ लोग सवार थे। बीच धारा पहुंचने पर नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। धारा में नाव डूबते देख चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते भारी संख्या में भीड़ जुट गई। पास के गांव के कुछ युवकों ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदे छह लोगों को बचाने में सफल भी रहे लेकिन 11 वर्षीय निशी का कहीं पता नहीं चला। नदी में करीब आधे घंटे तक खोजने के बाद बेहोशी की हालत में निशी खोज निकाला गया। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बचाने का अथक प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद नाव चलाने वाला भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही कप्तानगंज थानाध्यक्ष सतानंद पांडेय पूरी टीम के साथ पहुंचे। थोड़ी ही देर में एसडीएम हर्रैया एसपी शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसडीएम हर्रैया एसपी शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिली तो मैं मौके पर पहुंचे। नाव में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था लेकिन बच्ची डूब गई। जिसे काफी प्रयास के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव लेकर चले गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें