भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए शिवरात्रि अगाध आस्था का पर्व है। कोतवाली क्षेत्र के भद्रेश्वरनाथ, अमहटघाट स्थित शिवमंदिर, पुरानी बस्ती के कड़र आदि प्रमुख शिवमंदिरों हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य को आस्था के जल से सराबोर किया।
सबसे ज्यादा शहर के निकट स्थित भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर शिवभक्तों का जत्था आधीरात से ही पहुंचने लगा। शिवालयों की साफ-सफाई के बाद कपाट खुलते ही भक्त भोलेनाथ के दरबार में सबसे पहले दाखिल होने की होड़ लगाते दिखे। उनके जोश और उत्साह के आगे पुलिस का सुरक्षा घेरा कमजोर पड़ने लगा। काफी देर तक अस्त-व्यस्त माहौल रहने के बाद सामान्य होती चली गई।
इसके अलावा शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित अमहट स्थित शिव मंदिर, पुरानी बस्ती के कड़र शिवमंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इसके अलावा गांधीनगर के कृपाल मंदिर, निर्मल कुंड, पंचायती मंदिर, करुवा बाबा के स्थान ही नहीं नगर थाने के तिलकपुर, मुंडेरवा के देवरिया शिवमंदिर, सोनहा में लोढ़वा, पैकोलिया के औरातोंवा, रुधौली में हनुमानगंज, परशुरामपुर में मखौड़ाधाम, शृंगीनारी, कप्तानगंज में भारीनाथ मंदिर, दुबौलिया में चकोही, छावनी में रामगढ़ शिवमंदिर पर भारी पुलिस तैनात रही।