फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1737 ने छोड़ी गणित और इतिहास की परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा देते छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा के छठें दिन सोमवार को इंटरमीडिएट की गणित का प्रश्नपत्र होने पर प्रशासन की ओर से अधिक सख्ती बरती गई। डीएम सुशील कुमार मौर्य और एसपी संकल्प शर्मा ने पांच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि कहीं से नकल होने और नकलची पकड़े जाने की रिपोर्ट नहीं है, मगर डर के चलते इतिहास जैसे विषय के 737 और गणित के 1100 सहित कुल 1737 ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन

यूूूपी बोर्ड परीक्षा में अब तक चार विद्यार्थी नकल करने के आरोप में रस्टिकेट हो चुके हैं। डीआईओएस ने बताया कि सोमवार को 1737 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसके साथ ही अब तक परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 30181 हो गई है। परीक्षा छोड़ने वाले कुल विद्यार्थियों में हाईस्कूल के 19678 और इंटरमीडिएट के 10503 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा में सख्ती के चलते कई परीक्षार्थी केंद्रों पर खाली बैठे रहे। डीएम और एसपी ने फूलमति देवी इंटर कॉलेज साहूपार, कृषक इंटर कॉलेज कुरियार, हरिवंश चौधरी इंटर कॉलेज चिरौता, जनता इंटर कॉलेज ओड़वारा और विजय प्रताप इंटर कॉलेज महसों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


परीक्षा में आज 
हाईस्कूल: सुबह साढ़े सात से 10.45 बजे तक गणित प्रथम 
इंटरमीडिएट: सुबह साढ़े सात से 10.45 बजे तक गृह विज्ञान 
दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक औद्योगिक संगठन एवं कृषि अर्थशास्त्र 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें