बस्ती। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। शिक्षा मित्रों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराकर समायोजन सुनिश्चित करने की मांग की।
मंडल अध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव, संरक्षक संजय यादव, जिलाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि ज्ञापन में नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को स्थायी करते हुए नियमित वेतनमान की मांग की गई है। वर्तमान में महंगाई को देखते हुए नियमितीकरण होने तक अन्य राज्यों (राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार) की भांति शिक्षामित्रों को वेतन या मानदेय दिया जाए। मूल विद्यालय से वंचित शिक्षामित्रों को पुनः मूल विद्यालय उनकी ग्राम पंचायत के अन्य विद्यालय में समायोजित किया जाए। महिला शिक्षामित्रों को विवाहोपरांत उनकी ससुराल के जनपद में समायोजित किया जाए। संवाद