फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने मनाया शौर्य दिवस, सपा के लोगों ने काली पट्टी बांधी

Mon, 07 Dec 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या मेें विवादित ढांचा विध्वंस की याद में रविवार को संगठनों की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिवसेना ने शौर्य दिवस मनाया तो सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अयाज अहमद के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया।
विज्ञापन


महिला अस्पताल के निकट स्थित दुर्गा मंदिर पर शिव सेना जिला प्रमुख धीरेंद्र कुमार उर्फ  लल्लू पांडेय के साथ शिव सैनिकों ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण होने तक आंदोलन जारी रखने की शपथ ली।

कहा कि शिव सैनिक हर स्तर पर संघर्ष और बलिदान के लिए प्रस्तुत हैं। 23 वर्ष बीत जाने के बाद भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम टाट के नीचे विराजमान हैं। अब सर्वमान्य हल निकालकर करोड़ों हिंदुओं की आस्था को सबल बनाया जाए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बयान का शिव सेना ने पूर्ण समर्थन किया। कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर राजनीति बंद कर निर्णय का समय आ गया है।

इस मौके पर जिला संयोजक संजय मद्धेशिया, बैजनाथ यादव, देवी दयाल पांडेय, राजेश गुप्ता, शिवेश शुक्ल, अभय त्रिपाठी, संतोष सिंह, विजय, संजय प्रधान, गुड़िया देवी आदि मौजूद रहे। निर्मलीकुंड पर विजय दिवस आयोजित किया गया।

शिवसेना के लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने भजन कीर्तन कर भगवान श्रीराम को नमन किया। कहा कि अयोध्या में हर हाल में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा। इस मौके पर बसंत लाल चौधरी, हनुमान सोनी, जगन्नाथ प्रसाद वैश्य, कृपाशंकर गुप्ता, रामप्रकाश गौतम, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर लोहिया वाहिनी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अयाज अहमद के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांध प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

सपा नेता ने कहा कि इस मसले पर चालू राजनीति बंद कर ऐसा हल निकाला जाना चाहिए, जिससे आपसी भाईचारा बना रहे। केंद्र सरकार से मामले के त्वरित निस्तारण की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद अहमद सज्जू, जावेद निजामी, मो. कामिल अशरफ, डॉ. अजीज आलम, एबादुल हक, आमिर खान, शहादत हुसेन, यूनुस आलम, फिरोज अहमद, नियाज अहमद, असलम जावेद, आमिस खान, रफीक प्रधान, हाफिज रिजवान अहमद मंसूरी आदि उपस्थित रहे।

सल्टौआ क्षेत्र के रेहारजंगल में हियुवा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की और मिठाई बांटकर खुशी जताई। जिला महामंत्री बबलू यादव ने कहा कि आज का दिन हम लोगों के लिए यादगार का दिन है। हमेशा शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके सुधाकर यादव, बुधिराम, मानिकराम चौरसिया, कुलदीप मौर्या, अनिल यादव, जितेंद्र चौरसिया, रामस्वरूप, कमलेश, मनमोहन, शिवम, विंदाराम, सूर्यभान, रामनेवास, रामविलास, विश्राम, संदीप, लवकुश, रामदुलारे, हरिओम आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें