फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में रिकॉर्ड 68 फीसदी मतदान

Sun, 06 Dec 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में छिटपुट घटनाओं को बीच तीसरे चरण में तीन ब्लॉकों में 68 फीसदी वोट पड़े। परशुरामपुर के मंझरिया बाबू मतदान केंद्र के बूथ संख्या 209 पर प्रधान प्रत्याशी के एजेंट ने 14 बैलेट पेपर फाड़ दिया।
विज्ञापन


यहां पर 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसी ब्लॉक के ग्राम नरायनपुर में कक्षा पांच की छात्रा का सोहाना पुत्री शेर मोहम्मद की वाहन से कुचलकर मौत हो गई।

हर्रैया ब्लॉक के परसौढ़ा बूथ पर सफाई कर्मी रामपति के एजेंट बनने और मोबाइल पर बात करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया। गौर ब्लॉक के कंवलसिया में बने बूथ पर प्रधान प्रत्याशी लक्ष्मण प्रसाद के लड़के व अन्य में बरामदे में बैलेट बाक्स रखने को लेकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन


प्रधानी चुनाव के तीसरे चरण में वर्ष 2010 की तुलना में रिकार्ड मतदान हुआ। इस साल मतों का प्रतिशत 60 था। तीन ब्लॅाकों के चुनाव में कुल 68 फीसदी वोट पड़े। दूसरे चरण के मुकाबले तीसरे चरण में कुल 3.34 फीसदी अधिक मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान परशुरामपुर में 71 फीसदी, हर्रैया में 68 और गौर में सबसे कम 65 फीसदी मतदान हुआ।

तीसरे चरण के मतदान में महिलाओं और पहली बार वोटर बने युवक और युवतियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कोई ऐसा बूथ नहीं जहां पर महिलाओं की लंबी लाइन न लगी हो। महिलाओं से घर से निकलने के बाद ही मतदान प्रतिशत में इजाफा हुआ। शुरुआत के दो घंटे में मतदान का प्रतिशत 10.66 फीसदी रहा।

समय बीतने के साथ ही वोट प्रतिशत बढ़ता गया। महिलाओं के घर से निकलने के बाद ही वोट प्रतिशत में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई। एक बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 45 फीसदी हो गया।

जो कि बढ़ता ही गया। तीन बजे तक वोट प्रतिशत 58.66 तक पहुंच गया। साढ़े चार बजे तक यह प्रतिशत बढ़कर 68 फीसदी हो गया। मतदान के बढ़े हुए प्रतिशत को देखकर अफसर भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें