फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पिकअप की टक्कर में सात घायल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पिकअप की टक्कर में सात घायल, एक की मौत
विज्ञापन

मानिकचंद (बस्ती)। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर बौद्ध विहार पड़िया खास के पास रविवार तड़के दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक पिकअप पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। यहां इलाज के दौरान पुरानी बस्ती थाने के राजा बाजार सेन्ट्रल बैंक निवासी श्याम सुंदर उर्फ मोछू (35) की इलाज मौत हो गई।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमौली गांव निवासी अवधेश कुमार (40) के दोनों पैर टूट गए हैं। यहीं के पिकअप चालक महेश यादव (20) का हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आ गईं। वहीं के विकास यादव (24) की हालत काफी गंभीर है। जिन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट मदनपुरा निवासी रामसेवक (52) व राम प्रसाद (25), पुरानी बस्ती के रानी पोखरा पांडेय बाजार निवासी पल्टू (27) व सन्नी (20) का इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में प्रभावित सभी लोग शादी-ब्याह में बावर्ची का काम करते हैं। जो रविवार को रुधौली थाना क्षेत्र के अमारीडिहा भारीनाथ के पास खाना बनाने गये थे। वहां से सभी आठ लोग एक छोटे पिकअप पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बौद्घ मंदिर पडिया के पास बाराबंकी से एक सौ कैरेट में 26 कुंतल टमाटर लादकर बांसी जा रही बड़ी पिकअप ने सामने से आ रही छोटी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छोटे पिकअप के परखचे उड़ गये जबकि टमाटर लदी पिकअप सड़क पर पलट गई। जिसके सभी कैरेट व टमाटर सड़क पर बिखर गए और आवागमन कुछ समय के लिए बंद हो गया। घटना के बाद टमाटर लदे पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया। तंदूरी रोटी बनाने वाला चूल्हा दूर जा कर गिरा पड़ा था। मृतक श्याम सुंदर के तीन बच्चे जिनमें दो बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें