फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ईंट भट्ठों के मजदूूरों का फंदे से लटका मिला शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ईंट भट्ठों के मजदूूरों का फंदे से लटका मिला शव, सनसनी
विज्ञापन

सोनहा/नगर बाजार (बस्ती)। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूूरों का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। नगर थाने के नूरचक स्थित ईंट भट्ठे के पास स्थित महुआ के पेड़ से लटका 24 वर्षीय सनम कुमार का शव मिला। जबकि सोनहा थाने के बसडीला में 40 वर्षीय धर्मेंद्र का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। वह डुमरियागंज के एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक सोनहा थाना क्षेत्र के बसडीला निवासी धर्मेंद्र (40) डुमरियागंज के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। परिवार में उसकी पत्नी व तीन बच्चे हैं। पत्नी सुमन ने बताया कि रात में बच्चों के साथ खाना खाने के बाद धर्मेन्द्र कमरे में जाकर सो गए। सुबह करीब पांच बजे जब नींद खुली तो कमरे की छत की कुंडी के सहारे लटकता उनका शव देख अवाक रह गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और शव नीचे उतार दिया। सूचना पाकर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक अरविंद मौर्य के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। निरीक्षक अरविंद मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सनम लोहार (24) पुत्र रवि निवासी छोटा पुरदा थाना मंजारी जिला रांची झारखंड नगर थाना क्षेत्र के कोहिनूर ब्रिक फील्ड नूरचक स्थित ईंट-भट्टे पर काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह वह शौच के लिए भट्ठे से कुछ दूरी पर गया। कुछ देर बाद बाकी मजदूर भी उस तरफ गए तो उनकी नजर भट्ठे के पास महुए के पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। उनके शोर मचाने पर भट्ठे के तमाम मजदूरों की भीड़ जुट गई। मृतक की शिनाख्त सनम के रूप में की गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे भट्ठे पर काम करती थी, जिसे लेकर वह अक्सर तनाव में रहता था। थानाध्यक्ष नगर बाजार धर्मेंद्र तिवारी ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें