फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुलह-समझौते से 76 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण

Sat, 14 Sep 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में जेल के बंदियों के तैयार किए हस्तनिर्मित सामग्री के काउंटर का जिला जज ने किया
विज्ञापन
जनपद न्यायालय, उपभोक्ता फोरम, तहसीलों व अन्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
विज्ञापन

जनपद न्यायालय परिसर में हस्तशिल्प कला की प्रदर्शनी ली

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जनपद न्यायालय, उपभोक्ता फोरम, तहसीलों व अन्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने लोक अदालत का उद्घाटन किया। इसमें विभिन्न प्रकार के 76 हजार 417 वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प कला की प्रदर्शनी लगाई गई।
बैंक ऋण व अन्य प्रकार से संबंधित प्री-लिटिगेशन स्तर पर 52 हजार 628 मामले और न्यायालयों के 23 हजार 789 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की ओर से कुल 95 मामले निस्तारित किए गए। इसके सापेक्ष एक करोड़ 57 लाख 5 हजार 500 की धनराशि क्षतिपूर्ति के रूप में प्रदान की गई और आपराधिक वादों के निस्तारण के फलस्वरूप तीन लाख 9 हजार 460 की धनराशि अर्थदंड व अन्य मामलों में दो करोड़ 19 लाख 86 हजार 545 की धनराशि पर सुलह-समझौता हुआ।
विज्ञापन

बैंक ऋण के मामलों को निस्तारित कराकर बैंकों द्वारा तीप करोड़ 91 लाख 914 की धनराशि पर समझौता किया गया। परिवार न्यायालय में 82 मामले निस्तारित हुए। इस मौके पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायिक अधिकारी अखिलेश दुबे, न्यायिक अधिकारी आराधना रानी, शिवचंद्र, राम करन यादव, आशीष कुमार राय, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

..

उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में निस्तारित हुए 83 मामले
राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष अमरजीत वर्मा ने 83 मामलों का निस्तारण कर 14 लोगों को मौके पर ही क्षतिपूर्ति का चेक दिलाया। मध्यस्थ महादेव प्रसाद दुबे ने पांच मामलों में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराया। इसमें सबसे पुराना 2018 का बहरैची बनाम चोला मंडलम बैंक का रहा। इस मामले में बैंक की ओर से बहरैची काे 6 लाख रुपये देकर समझौता किया गया। इस मौके पर आयोग सदस्य अजय प्रताप सिंह, तेज बहादुर सिंह, सत्येंद्र कुमार, आशीष मिश्र, अनूप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें