फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लापरवाही पर रोडवेज के तीन चालकों की सेवा समाप्त

Sat, 18 Jan 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने लंबे समय से ड्यूटी न करने वाले तीन चालकों की संविदा समाप्त कर दी है। एक आउटसोर्सिंग परिचालक को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। आठ संविदा व तीन आउटसोर्सिंग परिचालकों को ड्यूटी से नदारद रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की रिपोर्ट पर की गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार संविदा चालक रंजीत कुमार, रवींद्र कुमार व महेश कुमार लंबे समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे थे। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि तीनों चालकों को अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था। मगर, वे न तो हाजिर हुए और न ही संतोषजनक जवाब दे सके। लिहाजा संविदा सूची से नाम खारिज करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया कि आउटसोर्सिंग परिचालक रामचंद्र यादव को भी लंबे समय से ड्यूटी न करने पर अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया गया। मगर, वह न तो हाजिर हुए और न ही अपना पक्ष रख सके। लिहाजा उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। संवादउ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें