बभनान। नगर पंचायत क्षेत्र में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है और जिम्मेदार खतरे को लेकर बेपरवाह हैं।
नगर पंचायत बभनान के सुभाष नगर वार्ड में मौर्या के पुरव जाने वाली सड़क पर बांस- बल्ली के सहारे लगभग 400 मीटर केबल लगाकर उपभोक्ताओं को विद्युत आपूति दिया गया है।
हर महीने उपभोक्ता बिजली का बिल भी जमा करते हैं। पंचायत क्षेत्र के गौरी शंकर मौर्य, रमेश, राजेंद्र, सुरेंद्र विश्वकर्मा, गुड़िया देवी, ने बताया कि जर्जर बांस बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति कभी भी दुर्घटना हो सकती है। समस्या से अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। उपभोक्ताओं ने मांग किया कि पोल लगाकर नए केबल से बिजली आपूर्ति किया जाए। अवर अभियंता राम प्रकाश ने बताया कि बभनान में विद्युतीकरण का कार्य नए सिरे से कराया जा रहा है। जल्द ही पोल लगाया जाएगा।