फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन

Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जौनपुर में आठ दिसंबर से प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय टीम का गठन शुक्रवार को हुआ। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में ट्रायल में 15 से अधिक खिलाड़ियाें का चयन मंडल स्तरीय टीम में हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि ट्रायल में 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न मानकों पर उनका परीक्षण लिया गया। इसमें 15 खिलाड़ी सफल हुए। जिला कबड्डी संघ के सचिव रामसिंह ने बताया कि ट्रायल में प्रिंस पांडेय, दीपक कुमार, सूरज, अमृत तिवारी, अमन सिंह, नीरज, शिवा शर्मा, शिवम अग्रहरि, चंद्र कुमार, रियांस सिंह, धीरज व सदीप कुमार सफल हुए हैं।
टीम में सचिन गुप्ता, दीप प्रताप सिंह व नमन वर्मा को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी प्रमोद जायसवाल, हैंडबाल कोच विकास सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें