फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बुलडोजर लगा प्रशासन ने खाली कराई सरकारी भूमि

Fri, 01 Dec 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। विकासखंड के ग्राम बहियारी बघेल में सरकारी भूमि खाली करने के लिए प्रशासन का बुलडोजर शुक्रवार को चला, जिससे छह लोगों का वर्षों से अवैध कब्जा खाली कराया गया। इससे सरकारी भूमि पर कब्जाधारियों में पूरे दिन अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

ग्राम बहियारी बघेल में मैरवा-सलेमपुर मार्ग के बगल में बचत की सरकारी भूमि पर गांव के देवनाथ यादव, विनोद यादव, मैनेजर यादव, सूरज यादव, मैना देवी और ललिता देवी पिछले कई दशक से नाथ खूंटा, झोपड़ी और पक्की दीवार बनाकर कटरेन डालकर रह रहे थे। स्थानीय प्रशासन की ओर से भूमि को पूर्व सूचना देने के बाद उन्हें बुलडोजर लगाकर उजाड़ दिया गया।
पीड़ित मैना देवी, ललिता देवी आदि ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह बिना सूचना दिए उन्हें उजाड़ दिया है। जबकि प्रशासन का कहना है कि उन्हें पूर्व में सूचना दे दी गई थी। नहीं हटने पर बेदखल कराया गया है। पीड़ितों ने कहा है कि इससे उनकी हजारों रुपये की क्षति हुई है। वह इसके लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर झोपड़ी आदि डालकर अवैध रूप से रह रहे कुछ लोगों को खाली कराया गया है। इस पर अवैध कब्जा था। इस दौरान हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें