फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चयनित कांस्टेबल प्रशिक्षण लेने जाएंगे गोंडा, गोरखपुर और सुल्तानपुर

Sun, 20 Jul 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के चयनित प्रशिक्षु पुलिस अभ्यर्थियों को तीन जिलों में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। ट्रेनिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को परिवहन निगम की चार्टर बस से गोरखपुर, गोंडा व सुल्तानपुर भेजा जाएगा। इसके लिए डीआईजी ने अनुमति दे दी है। उन्होंने एसपी को पत्र लिखकर बस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

आधारभूत प्रशिक्षण आरटीसी के लिए 139 महिला रिक्रूट आरक्षियों को 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के लिए तीन बस, 47 पुरुष रिक्रूट आरक्षियों को पीटीएस सुल्तानपुर ले जाने के लिए एक बस और 290 पुरुष रिक्रूट आरक्षियों को 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा भेजने के लिए सात बसों की मांग की गई है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि 11 चार्टर बसें भेजी जाएंगी। एआरएम ने बताया कि चालक दल को 20 जुलाई को सुबह पांच बजे पुलिस लाइंस में बस लेकर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि डीआईजी की ओर से इस बाबत पत्र प्राप्त हुआ है। बताया कि पत्र में बसें हॉयर करने के लिए कहा गया था। उसके क्रम में चार्टर दर पर बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका किराया पुलिस विभाग वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें