फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर पुलिस अलर्ट सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

Wed, 23 Mar 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बस्ती। गुरुवार को होली के पर्व को देखते हुए जिले में पुलिस  को पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा गया है। बस्ती शहर में दो प्लाटून पीएसी के साथ ही कोतवाली और पुरानी बस्ती थाने की पुलिस मौजूद रहेगी। इसके अतिरिक्त बस्ती शहर में पुलिस फोर्स के इंतजाम किया गए है।  इसमें 13 एसआई, 19 हेड कांस्टेबल, 81 कांस्टेबल,  पांच ट्रैफिक सिपाही, 10 होमागार्ड के अतिरिक्त अग्निशमन दल के सिपाही भी लगा गए है।
विज्ञापन


होली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर कस्बों और शहरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। बस्ती शहर में अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ ही पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों चार टोली रिजर्व में रखी गई है। इनके साथ दंगा नियंत्रण वाहन भी है। यह फोर्स किसी भी सूचना पर तत्काल मौके के लिए रवाना होगी। दो प्लाटून पीएसी भी लगाई गई है। एक पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में तो दूसरी कोतवाली क्षेत्र में तैनात की गई है। सभी सीओ के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रहेगी। इसके अलावा एलआईयू और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम पूरी तरह मुस्तैद है। होली पर किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर विशेष नजर रहेगी।

सभी तहसीलों पर रहेगा फायर टेंडर
जिला अग्रिशमन अधिकारी सुरेंद्र चौबे ने बताया  सभी तहसील मुख्यालयों के साथ ही बस्ती शहर के गांधीनगर और दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी पर फायर टेंडर मौजूद रहेगा। वह खुद पूरे जनपद में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे। उन्होंने लोगों से होली में हर्बल रंगों का प्रयोग करने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें