फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिक्योर साइट बंद, स्वीकृत नहीं हो रहे मनरेगा के नए कार्य

Sat, 26 Jul 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। सिक्योर साइट बंद होने से गांवों में मनरेगा के नए कार्यों की स्वीकृति नहीं हो रही है। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में नए कार्यों की ऑनलाइन स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार ने सिक्योर नाम से साइट लांच की है। करीब 20 दिनों से यह साइट बंद होने से ग्राम पंचायतों के में मनरेगा के नए कार्य स्वीकृत नहीं हो रहे हैं। प्रधान धीरज कुमार, प्रतिनिधि पप्पू यादव आदि ने बताया कि साइट बंद होने से नए विकास कार्य बाधित हैं।
विज्ञापन

बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि साइट बंद होना पूरे प्रदेश की समस्या है। पुरानी सिक्योर साइट को बंद कर दूसरे साइट लोड की जा रही है। इस साइट के लोड होने पर जल्दी ही कार्य स्वीकृत होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें