अनियमितता बरतने पर सेक्रेटरी निलंबित
भानपुर। रामनगर ब्लॉक में ग्राम पंचायत बरगदवा में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता बरतने पर डीडीओ ने सेक्रेटरी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया।
इन पर आरोप था कि पात्रों को अपात्र बताकर इस योजना से उन्हें वंचित कर दिया। जांच में पता चला कि सेक्रेटरी ने पीड़ित की ओर से की गई शिकायत में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत कर सही तथ्यों को छिपा लिया था। उसे गंभीरता से लेते हुए डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर डीडीओ अजीत श्रीवास्तव ने बीडीओ की संस्तुति पर सेक्रेटरी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सदर ब्लॉक कार्यालय से अटैच कर दिया।
बरगदवा निवासी शिकायकर्ता ने पिछले मंगलवार को तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आशुतोष निरंजन से शिकायत की थी। डीएम ने मामले की जांच डीडीओ को सौंपी। जांच में सेक्रेटरी के विरुद्ध की गई शिकायत सही पाई गई।